Solar Eclipse 2024: सूर्यग्रहण: क्या 2 अक्टूबर को भारत में ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा दिखाई देगा? जानें

Solar Eclipse 2024

Solar Eclipse 2024: Ring of fire solar eclipse 2 October 2024 – 2 अक्टूबर को होने वाले सूर्यग्रहण को लेकर लोगों में उत्साह है। यह एक वलयाकार सूर्यग्रहण होगा, जिसमें ग्रहण के दौरान आसमान में आग का एक छल्ला दिखाई देगा। जानें क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा

Surya Grahan 2 अक्टूबर 2024:

इस साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं, बल्कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में एक आग का छल्ला नजर आएगा। ध्यान रहे, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर होता है, और यह वलयाकार सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष के आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या पर पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
इसे भी जरूर देखें:  Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 फिर से उड़ा! प्रज्ञान ने की एक बड़ी खोज; चांद पर नया कारनामा किया।

क्या रिंग ऑफ फायर का नजारा भारत में दिखाई देगा?
भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण रात 09:13 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 03:17 बजे समाप्त होगा। चूंकि इस समय भारत में रात होगी, इसलिए रिंग ऑफ फायर का दृश्य यहाँ नहीं देखा जा सकेगा।

रिंग ऑफ फायर क्या होता है?
पृथ्वी की तरह चंद्रमा भी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करता है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो वह सूर्य की रोशनी को धरती तक पहुँचने से रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा दूर होता है, इसलिए वह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता, जिससे आसमान में आग का छल्ला नजर आता है।

इसे भी जरूर देखें:  बड़े काम का है WhatsApp का यह रिंग फीचर, चुटकी में बता देता है हर एक चीज, जानें कैसे

सूर्य ग्रहण का समय:
अमेरिका के स्थानीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 11:42 बजे शुरू होगा और अपने चरम पर दोपहर 02:45 बजे होगा।

कहाँ-कहाँ नजर आएगा सूर्य ग्रहण:
यह ग्रहण अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, आर्कटिक, दक्षिण अमेरिका, पेरू और फिजी जैसे स्थानों पर देखा जा सकेगा। चूंकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहाँ सूतक काल के नियम भी लागू नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are You Human Not Robot? Yes